रायपुर : कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Spread the love

आरोप‍ित के विरूद्ध थाना तेलीबांधा एवं पुरानी बस्ती में मारपीट, अवैध संपत्ति, आर्म्स एक्ट एवं करोड़ो रुपये अवैध वसूली का अपराध दर्ज है।

आरोप‍ित के ख‍िलाफ अवैध वसूली की करोड़ो रुपये का हिसाब-किताब पुल‍िस को मिली थी। तलाशी के दौरान पूर्व में आरोप‍ित के घर से अवैध हथियार बरामद किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने रव‍िवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया क‍ि, रायपुर पुलिस की टीम द्वारा फरार आरोप‍ित सूदखोर वीरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ रूबी और रोहित सिंह तोमर दोनों भाईयों की लगातार पतासाजी कर उन्हें लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। आरोप‍ितगण किसी भी प्रकार का डिवाईस का उपयोग नहीं कर रहे थे तथा बार – बार अपना लोकेशन बदल रहे थे। विशेष टीमों का गठन कर आरोप‍ित वीरेन्द्र तोमर उर्फ रूबी को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया है। आरोप‍ित दोनों भाईयों की गिरफ्तारी पर पुल‍िस द्वारा नगद इनाम की घोषणा की गई थी। आरोपितों के संपत्ति को चिन्हांकित किया जाकर कुर्की कार्रवाई कराये जाने की प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तार आरोप‍ित वीरेन्द्र सिंह तोमर से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। साथ ही फरार आरोप‍ित रोहित तोमर की भी पतासाजी किये जा रहे हैं।