उन्होने बताया कि कार्यक्रम में कानपुर महानगर उत्तर एवं दक्षिण दोनों इकाइयों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला प्रवासी, मंडल अध्यक्ष, अभियानों के संयोजक, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम मंगलवार प्रातः 11 बजे भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय, नौबस्ता, कानपुर में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री का यह प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक सिद्ध होगा। इससे क्षेत्र में चल रहे अभियानों को और गति मिलेगी तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा आगामी अभियानों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
