फर्जी फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल, एसडीएम ओशिन शर्मा ने दर्ज कराई एफआईआर

Spread the love

मामले के अनुसार अज्ञात शातिरों ने ओशिन शर्मा के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए कई फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए हैं। इनमें से एक अकाउंट से बीती रात एक भ्रामक पोस्ट की गई, जिसमें ओशिन शर्मा की एआई-जनित तस्वीर अपलोड की गई थी। पोस्ट सामने आने के बाद महिला अधिकारी ने तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल महिला थाना प्रभारी (एसएचओ) इस मामले की जांच कर रहे हैं और साइबर टीम को भी जांच में शामिल किया गया है।

ओशिन शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और उनके इंस्टाग्राम व फेसबुक पर लाखों और यूट्यूब पर हजारों फॉलोअर्स हैं। वह महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर अक्सर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं और लाडली फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।