बरेली में सख्ती: पुलिस ने 96 जगहों से उतरवाए लाउडस्पीकर, 206 स्थानों पर कराई आवाज़ कम

Spread the love

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले में कुल 1583 स्थलों पर लाउडस्पीकर लगे हैं। जांच में 302 जगहों में नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए हैं । इनमें से 206 स्थानों पर आवाज़ को तय सीमा में कराया गया, जबकि 96 लाउडस्पीकर तुरंत हटवा दिए गए। शहर में देखें ताे भोजीपुरा थाना क्षेत्र 24 जगह ध्वनि तीव्रता घटाई गई, जबकि शाही थाना क्षेत्र में 14 लाउडस्पीकर हटाए गए।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में लोगों को समझाकर कार्रवाई की गई है लेकिन यदि आगे नियम टूटे तो फिर एफआईआर दर्ज कर सख्त कदम उठाए जाएंगे।