घाटशिला उपचुनाव को लेकर प्रो ऐप का ड्राई रन का आयोजन

Spread the love

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि प्रो ऐप के माध्यम से मतदान दिवस पर रियल-टाइम रिपोर्टिंग, मतदान की प्रगति, मतदान केंद्रों की स्थिति और अन्य आवश्यक सूचनाएं सीधे भारत निर्वाचन आयोग तक भेजी जा सकेंगी। इससे निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता दोनों सुनिश्चित होंगी। ड्राई रन के दौरान अधिकारियों और प्रशिक्षणार्थियों ने ऐप के विभिन्न मॉड्यूल और फीचर्स का परीक्षण किया। उन्होंने डेटा ट्रांसमिशन, नेटवर्क कनेक्टिविटी और लॉगिन प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।

निर्वाचन पदाधिकारियों ने बताया कि प्रो ऐप मतदान दिवस पर त्वरित संचार और जानकारी के आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही, सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे ऐप के संचालन में पूर्ण दक्षता हासिल करें, ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो।