अनूपपुर: अदाणी पावर प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, मजदूरी और रोजगार न मिलने पर उमर्दा में नारेबाजी

Spread the love

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कंपनी के लोग कर्मचारियों से गाली-गलौज करते हैं और उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। साथ ही, मजदूरों का शोषण किया जा रहा है और उन्हें मजदूरी, सीएसआर फंड तथा भत्ते की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी ने उन्हें रोजगार देने का जो वादा किया था, उसे भी पूरा नहीं किया गया है। इन सभी मुद्दों को लेकर ग्रामीणों ने उमर्दा चौराहा पर जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अदानी कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया।