सांसद सुरेश कश्यप ने पनियाली में भागवत कथा में लिया भाग

Spread the love

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता की हर समस्या के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने मौके पर क्षेत्र की सड़कों के सुधार के लिए कई घोषणाएं कीं।

कश्यप ने पनियाली बस अड्डा से गूगल गांव तक सड़क निर्माण के लिए 1 लाख रुपये, पनियाली बस अड्डा से दाहूं गांव सड़क के लिए 13 लाख रुपये, तथा बांगल घाट से रोहू बाग सड़क मरम्मत के लिए 1 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने हमेशा ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है।