13 वर्षों से फरार फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा करने का आरोपित गिरफ्तार

Spread the love

मामला थाना उत्तर क्षेत्र से जुड़ा है। प्रभारी निरीक्षक संजुल पांडेय ने बताया कि आरोपी का नाम अमर सिंह है जो कि मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला बुधुआ का रहने वाला है। आरोपी अमर सिंह के खिलाफ 13 साल पहले एक केस दर्ज हुआ था। आरोप था कि अमर सिंह ने एक किसान की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार किये और उसे किसी अन्य को बेच दिया। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी लेकिन वह फरार था।

उन्होंने बताया कि जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चल रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि जमीन के फर्जीवाड़े में शामिल अमर सिंह टापा खुर्द के पास मौजूद है। इस सूचना पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।