राजगढ़ःदो युवकों के बीच चली लाठी व लोहे की राॅड, केस दर्ज

Spread the love

पुलिस के अनुसार जगत चाैक निवासी 45 वर्षीय रामेश्वर पुत्र बापूलाल दांगी ने बताया कि बीती रात घर के बाहर घूम रहा था तभी दिनेश पुत्र शिवनारायण दांगी मिला, जो दो लाख रुपए मांगने लगा। मना करने पर उसने गालियां देते हुए लोहे की राॅड से मारपीट की, जिसमें गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 119(1), 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। वहीं दिनेश पुत्र शिवनारायण दांगी ने आरोप लगाया कि झूठी रिपोर्ट करने की बात पर आरोपित रामेश्वर पुत्र बापूलाल दांगी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी से मारपीट की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।