मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया नमन

Spread the love

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्‍स के माध्‍यम से कहा कि “स्वतंत्र भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री, भारत रत्न से सम्मानित सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूँ। राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आपने सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण का जो सपना देखा और अपना जीवन समर्पित कर दिया, उसे पूरा करने के लिए हम सभी सतत प्रयत्नशील हैं।”