कार्यक्रम की अध्यक्षता बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने की। वहीं कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार ने किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलभी विनय कुमार ठाकुर एवं जागरण कल्याण भारती के डीसी दीपक कुमार पासवान, सीएसडब्लू अंकुश कुमार यादव, एकेडमी के चेयरमैन डॉ अमूदुलाह, प्रधानाध्यापक मोहम्मद हसनगिर खान एवं समाजसेवी प्रेम सागर उर्फ-सुशील ने उपस्थित लोगों व छात्र-छात्राओं को मतदान के विषय मे जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सरकार चुनने का पूरा अधिकार है।
इस अधिकार के तहत आगामी 11 नवम्बर को अपने लोकतांत्रिक के अधिकार का प्रयोग करना है।बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया ने भी इस कार्यक्रम बढ़ चढ़ कर भागीदारी दी।
कार्यक्रम में जागरूकता रैली बसमतिया हाई स्कूल से थानाध्यक्ष बसमतिया और एसएसबी बीओपी प्रभारी ने हरि झंडी दिखाया और जागरूकता रैली बसमतिया बाजार से रैली भ्रमण करते हुए थाना परिसर में समाप्त हुई। इस रैली में स्कूल के बच्चों ने अहम भूमिका निभाई।
