अवसर पर विधायक विपिन जैन ने कहा कि शिवना नदी मंदसौर की जीवनधारा है, इसे स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। जैन ने श्रमदान कर रहे सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि जब तक शिवना पूरी तरह स्वच्छ नहीं होती,यह अभियान निरंतर जारी रहेगा । में आम नागरिकों से अपील करता हूं कि प्लास्टिक की थैलियां व कचरा शिवना नदी में न डालें । जैन ने मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रति रविवार को प्रात: 7 :30 से 9 :30 बजे के बीच 2 घंटे श्रमदान करने जरूर पधारे।
मंदसौरः विधायक के नेतृत्व में शिवना योद्धाओं द्वारा चलाया गया विशेष सफाई अभियान
