बघाट बैंक मामले में दूसरा डिफॉल्टर हुआ गिरफ्तार

Spread the love

रविंदर नाथ के विरुद्ध सह सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सोलन कोर्ट में लोन रिकवरी का मामला चल रहा था तथा रविंदर नाथ को उक्त कोर्ट द्वारा बार-बार नोटिस दिए जा रहे थे । परन्तु यह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था । इस कारण कलेक्टर-सह-सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ का न्यायालयद्वारा इसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसकी अनुपालना करते हुए शनिवार को उक्त मामले में संलिप्त आरोपी डिफॉल्टर रविंदर नाथ ( 71) पुत्र श्री भगत राम निवासी गाँव व डाकखाना बीशा तहसील कंडाघाट, जिला सोलन को पुलिस थाना कंडाघाट की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया जिसे सहायक पंजीयक सभायें सोलन के कोर्ट में पेश किया जा रहा है I