क्षत्रिय समुदाय की महारैली 22 फरवरी को : प्रवीण

Spread the love

उन्होंने कहा कि आज क्षत्रिय समाज अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसका समाधान इस मंच के माध्यम से सामूहिक प्रयासों से किया जाएगा। आगामी 22 फरवरी को आयोजित महारैली क्षत्रिय समाज के लिए ऐतिहासिक सिद्ध होगी।

रैली के जरिए समाज को एक नई दिशा और दशा दी जाएगी। इसके अलावे सरकार से क्षत्रिय समुदाय जल्द, स्वर्ण आयोग गठन करने की भी मांग करेगा। ताकि समुदाय का समग्र विकास हो सके। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से समाज की एकजुटता को सशक्त बनाने की रणनीति तय की जा रही है। इस रैली की तैयारियों को लेकर, जिलावार लोगों से संपर्क स्थापित कर लोगों को जोडने का कार्य जारी है। सभी सदस्यों के साथ जिला स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

प्रवीण सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज अनेक जातियों और उपजातियों से मिलकर बना है। इसलिए क्षत्रिय गौरव मंच, झारखंड के विभिन्न जिलों में जाकर समाज के बीच समरसता और संगठन की भावना को मजबूत करेगा। क्षत्रिय समाज के उत्थान को लेकर भविष्य की कार्य योजनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस अवसर पर चंद्रगुप्त सिंह, राजू सिंह, लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, सत्यनारायण सिंह, सुधीर सिंह सहित अन्‍य मौजूद थे।