मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत को जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

Spread the love

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से कहा कि “सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के पर्याय, भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय भैरों सिंह शेखावत जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। लोकसेवा के प्रति आपका समर्पण एवं पुनीत विचार हमें सदैव जनसेवा की राह पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देते रहेंगे।”