गठबंधन से सीटों को लेकर झामुमो ने किया झारखंडी अस्मिता का तार-तार : प्रतुल

Spread the love

प्रतुल ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि महागठबंधन ने जब झामुमो को ठेंगा दिखाया तो रांची में प्रेस वार्त्‍ता करके छह सीटों पर लड़ने की घोषणा कर दी। लेेेकिन 24 घंटे में फिर से यू टर्न मारा और एक भी सीट पर नामांकन दाखिल नहीं किया।

झारखंडी अस्मिता बिहार के चौराहे पर तारतार हो गई

प्रतुल ने कहा कि झामुमो ने इस पूरे प्रकरण के जरिए झारखंडी अस्मिता को बिहार के चौराहे पर तार-तार कर दी है। उन्‍होंने कहा कि सीटों को लेेेकर लंबे समय तक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) याचना करती रही। लेकिन गठबंधन में उनकी दाल नहीं गली। झामुमो के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि राजद और कांग्रेस ने उनके पीठ में खंजर भोंका है। इस पूरे प्रकरण को राजनीतिक धूर्तता भी करार दे दिया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्री और महासचिव ने घोषणा की कि वह कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन की समीक्षा करेंगे। झारखंड की जनता को बेसब्री से इंतजार रहेगा। उन्‍होंने कहा कि वोट गठबंधन को झारखंड की जनता ने दिया था। फिर समीक्षा से क्या निर्णय निकलेगा। उन्‍होंने झामुमो से पूछा कि क्या मुख्यमंत्री राजद को मंत्रिमंडल से बाहर निकालेंगे या कांग्रेस के मंत्रियों को भी बाहर का रास्‍ता दिखाएंगे या फिर समीक्षा की घोषणा सिर्फ ढकोसला साबित होगा।

प्रतुल ने कहा कि अब आने वाला समय बताएगा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के पद चिन्हों पर चलते हुए झारखंडी अस्मिता की रक्षा कर पाएंगे या एक बार फिर से सत्ता में बने रहने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा घुटने टेक कर इन दोनों दलों के सामने नतमस्तक रहेगा।