मुरादाबाद की डॉ बबीता गुप्ता बनीं आईएमए यूपी की एडिटर जनरल

Spread the love

इसके अलावा डॉ बबीता गुप्ता के पति डॉ नीरज गुप्ता सेंट्रल वर्किंग कमेटी आईएमए यूपी में सर्वसम्मति से रेगूलर मेम्बर निर्वाचित हुए और डॉ बबीता गुप्ता सेंट्रल वर्किंग कमेटी आईएमए यूपी में अल्टरनेट मेम्बर सर्वसम्मति से निर्वाचित हुईं।

एडिटर जनरल ऑफ आईएमए यूपी डॉ बबीता गुप्ता ने बताया कि आईएमए यूपी स्टेट के इलेक्शन ऑफिसर डॉ एसपीएस चौहान द्वारा मंगलवार को जारी सूची के अनुसार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यूपी की कमेटी में बरेली के डॉ रवीश अग्रवाल प्रेसिडेंट इलेक्ट आईएमए यूपी, सहारनपुर के डॉ मनदीप सिंह वाइस प्रेसिडेंट आईएमए यूपी जोन-1, आगरा के डॉ वाईबी अग्रवाल वाइस प्रेसिडेंट आईएमए यूपी जोन-2, सीतापुर के डा विनोद कुमार त्रिपाठी वाइस प्रेसिडेंट आईएमए यूपी जोन-3, जौनपुर के डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह वाइस प्रेसिडेंट आईएमए यूपी जोन-4 सहित 49 सदस्य कमेटी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुई हैं।