इस अवसर पर राष्ट्रीय पुजारी परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तौगी ने कहा कि आज हम जो आजादी की सांस ले रहे हैं और स्वतंत्र रूप से अपने विचार आदान-प्रदान एवं व्यापार और परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं इसके लिए हमारे हमारे देश के अनेकों महापुरुषों ने बलिदान दिया तब हमें यह आजादी मिली है हमारा फर्ज बनता है की हम जो दीपावली का त्यौहार भव्यता और धूमधाम से मना रहे हैं इसके पीछे उन्हीं का बलिदान है राष्ट्रीय पुजारी परिषद देश के शहीदों के नाम एक दीप प्रज्वलित कर उनको याद कर रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पुजारी परिषद के महानगर अध्यक्ष आचार्य कामेश्वर मिश्रा ने की संचालन राष्ट्रीय पुजारी परिषद के मंत्री विनोद शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में महन्त राघव दास, लातूर सिंह फौजी, चंद्रपाल सिंह चौहान भूपेंद्र सिंह वीरपाल सिंह,विनीत पटवारी सुमन देवी श्यामू देवी गिरीश देवी अनीता देवी बच्चों के नाम से स्वाति गंगवार रोशनी वर्मा आदि ने दीप प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया
