उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि बीडीपीओ और सरपंचों के माध्यम से गांव-गांव में पात्र महिलाओं तक व्यक्तिगत रूप से पंजीकरण करवाने की सूचना भिजवाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं के पास सूचना पहुंच जाती है, उनका पंजीकरण ग्राम स्तर पर बैठे सीपीएलओ के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यालय से प्राप्त पात्र महिलाओं की सूची को तत्काल गांवों में सरपंचों तक पहुंचाकर उनके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाए। कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहनी चाहिए। सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें। इस मौके पर बीडीपीओ नवनीत कुमार, बीडीपीओ रेनू लता, बीडीपीओ सचिन, अटेली नगरपालिका के सचिव व महेंद्रगढ़ नगर पालिका के सचिव सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
नारनौलः दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 23 हजार महिलाएं पंजीकृत
