काली और छठ पूजा को लेकर समिति ने की प्रशासक से मुलाकात

Spread the love

इस दौरान समिति ने रांची में आगामी काली पूजा महोत्सव और छठ पूजा के सफल संचालन करने के लिए नगर निगम से सहयोग की अपील की। समिति की ओर से कहा गया कि उम्‍मीद है कि दीपावली और छठ पर्व के दौरान नगर निगम सफाई व्यवस्था एवं पूजा समितियों के समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा कि काली पूजा एवं छठ पूजा के आयोजन में नगर निगम की ओर से सभी वार्ड में सुपरवाइजर एवं अन्य अधिकारियों की पदस्थापन की जा चुकी है। वहीं समिति के सदस्यों ने अपने मुख्य संरक्षक और लोहरदगा विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से भेंट की और उन्हें काली पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल में संजय कुमार,संजीत यादव,रंजीता पाण्डेय,संजना देवी,संजय सोनी सहित अन्‍य मौजूद थे।