रॉयल लुक में रैंप पर उतरे सलमान खान

Spread the love

सुष्मिता सेन का रिएक्शन बना हाइलाइटरैंप पर सलमान को देख उनकी दोस्त और पूर्व को-स्टार सुष्मिता सेन खुद को रोक नहीं पाईं। वो अपनी सीट से खड़ी होकर तालियां बजाने लगीं। सलमान ने भी मुस्कुराते हुए उनकी ओर हाथ बढ़ाया और मंच पर बुला लिया। सुष्मिता मंच पर आईं और सलमान को गले लगाकर इस पल को यादगार बना दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विक्रम फडणवीस के 35 साल का जश्नयह शो विक्रम फडणवीस के फैशन इंडस्ट्री में 35 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया था। शो की थीम ‘विंटेज इंडिया’ रखी गई थी, जिसमें भारतीय पारंपरिक कला और कारीगरी को खूबसूरती से पेश किया गया। करीब 100 मॉडल्स ने इसमें हिस्सा लिया। इस ग्लैमरस शाम में कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। जया बच्चन और श्वेता बच्चन दर्शकों में बैठे इस शानदार प्रदर्शन का आनंद ले रही थीं। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी सलमान के रैंप वॉक का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजामफैशन शो के दौरान सलमान के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी। कई सुरक्षाकर्मी रैंप के पास तैनात थे।