भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान आयोजित

Spread the love

इस अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र संगठन महामंत्री अक्षय भरमौरी तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

डॉ. डेज़ी ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल आत्मनिर्भर भारत अभियान है। यह केवल एक नीति नहीं, बल्कि भारत को स्वावलंबी और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बनाने का एक व्यापक दृष्टिकोण है। उन्होंने स्थानीय उत्पादों के उपयोग और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत नए भारत का विज़न है, जिसका मुख्य उद्देश्य आयात पर निर्भरता को कम करना और देश को स्वावलंबी बनाना है। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी संकल्प लिया और यह निर्णय किया कि हम सभी देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करेंगे तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।