पुरानी रंजिश में तीन दोस्तों ने मिलकर की एक दोस्त की हत्या, शव को बोरे में भरकर नदी में फेका,तीनों गिरफ्तार

Spread the love

इस मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी मडियाहूं गिरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को लड़के की मां शांति देवी ने थाने पर सूचना दिया कि मेरा पुत्र रामपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी विशाल गौतम (19)वर्ष पुत्र भगेलु गौतम शनिवार की शाम को अपने तीन मित्र लकी गौतम, अजीत गौतम, शुभम गौतम के साथ रामपुर बाजार आया था। देर शाम तक वही तीनों साथी उसके घर पहुंच कर सूचना दिया कि मेला में विशाल गायब हो गया है मिला नहीं। जिसके कारण हम लोग वापस घर चले आए हैं। इसके बाद शांति देवी परिजनों के साथ काफी रात में खोजबीन किया लेकिन बेटे का कुछ पता नहीं चल पाया।रविवार की सुबह शांति देवी ने रामपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार से मिलकर घटना की जानकारी दिया और तीन साथियों का नाम बताया इसके बाद इंस्पेक्टर विनोद कुमार सक्रिय होकर वाजिदपुर गांव पहुंचे और नामजद तीनों युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया। काफी पूछताछ करने के बाद युवकों ने युवक की हत्या कर शव को बोरा में भरकर मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव स्थित बसुही नदी में फेंकने की जानकारी दिया। पुलिस ने तीनों युवकों के निशानदेही पर बसुही नदी से लाश को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया।घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी बताया जा रहा है।

तीनों युवको ने विशाल को बहला फुसला कर मेला देखने के बहाने ले आए और ले जाकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दिया।हत्यारों ने विशाल की बांयी कनपटी पर कई चाकुओं से वार किया है। ऐसा लगता है कि जब तक विशाल की मौत नहीं हो गई तब तक उसको बेरहमी से चाकू से मारते रहे जब उसकी मौत हो गई तो उसके लाश को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में भरकर बसुही नदी में फेंक दिया।