सी-विजिल कंट्रोल रूम के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा सी-विजिल मोबाइल ऐप के जरिए भेजी जाने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। सत्यापन के बाद उचित कार्रवाई की रिपोर्ट तुरंत पोर्टल पर अपलोड की जाए। साथ ही आम जनता को इस ऐप के उपयोग के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया ताकि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की घटनाओं पर शीघ्र नियंत्रण किया जा सके।
एमसीएमसी कोषांग के निरीक्षण में उपायुक्त ने सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित या प्रसारित होने वाली राजनीतिक सामग्री पर सतर्क निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक दलों या उम्मीदवारों की ओर से बिना प्रमाणीकरण के कोई भी राजनीतिक विज्ञापन प्रकाशित या प्रसारित न किया जाए।
साथ ही, सभी शिकायतों और अनुमोदन से संबंधित अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।इस निरीक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, डीएसपी सीसीआर, जिला नियंत्रण कक्ष की सहायक प्रभारी अल्का पन्ना, सुजीत बारी सहित जिले के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
