भगवत गीता से होगा आधुनिक जीवन सशक्त, निर्णयशील और बेहतर : श्रेयस अय्यर

Spread the love

मुंबई, 10 अक्टूबर । भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने कहा कि भगवद गीता का संदेश केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वास्तविक जीवन के निर्णायक क्षणों में संतुलन, समझ और दृढ़ता देने की ताकत देता है और रखता है।” उन्होंने कहा कि भगवत गीता से आधुनिक जीवन न केवल सशक्त होगा बल्कि यह निर्णयशील होने के साथ बेहतर भी होगा।

क्रिकेटर श्रेयस भगवद गीता फॉर ऑल (बीजीएफए) जो एक तेजी से बढ़ता “फेथ-टेक” प्लेटफॉर्म है, के साथ हुए करार के अवसर पर शुक्रवार

को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह पहल सिर्फ एक साझेदारी नहीं, बल्कि एक संदेश है कि आधुनिक जीवन और खेल में आंतरिक संतुलन और उद्देश्यपूर्ण सोच को अपनाना आज की युवा पीढ़ी के लिए कितना अहम और आवश्यक है।

श्रेयस अय्यर ने कहा,“ ‘भगवद गीता फॉर ऑल’ सिर्फ एक किताब नहीं है, यह एक साथी है। यह आपको सोचने, खुद को समझने और चुनौतियों के बीच संतुलित रहने की ताकत देता है। मैंने इसे पढ़ा और महसूस किया कि यह आज की युवा पीढ़ी के लिए कितनी प्रासंगिक और मार्गदर्शक है।”

श्रेयस, जिन्होंने मैदान पर कई कठिन परिस्थितियों में टीम को नेतृत्व और आत्मविश्वास के साथ संभाला है, इस साझेदारी का सबसे जीवंत उदाहरण हैं। उनका अदम्य फोकस, साहस और धैर्य दिखाता है कि भगवद गीता का संदेश केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वास्तविक जीवन के निर्णायक क्षणों में संतुलन, समझ और दृढ़ता देने की ताकत रखता है।”

उन्होंने कहा कि बीजीएफए का प्लेटफॉर्म—वीडियो आधारित बुक फॉर्मेट, इमर्सिव मोबाइल ऐप और एआई साथी ‘माय कृष्णा’—उपयोगकर्ताओं के रोजमर्रा के जीवन में चिंतन और आत्मनिरीक्षण को सहज रूप से शामिल करता है। यह पहल स्पष्ट संदेश देती है कि आध्यात्मिक ज्ञान सिर्फ मानसिक शांति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे नेतृत्व, प्रदर्शन प्रशिक्षण और भावनात्मक स्वास्थ्य के साथ जोड़कर जीवन में व्यावहारिक रूप से उतारा जा सकता है।

बीजीएफए के संस्थापक पृथ्वीराज शेट्टी ने कहा, “स्कूल और कार्यस्थल पर ज्ञान तो सिखाते हैं, लेकिन बुद्धिमत्ता नहीं। श्रेयस अय्यर उन चुनिंदा लोगों में से हैं, जो हर चुनौती में संतुलन बनाए रखते हैं और अपने फोकस से दूसरों को प्रेरित करते हैं। वे गीता के उस संदेश को जीते हैं जो हर व्यक्ति को खुद पर विश्वास और धैर्य बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करता है।”

इससे पहले बीजीएफए ने सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी और विद्युत जामवाल जैसे प्रतिष्ठित नामों के साथ काम किया है, लेकिन श्रेयस अय्यर के साथ यह जुड़ाव एक नई ऊर्जा और गहराई लाता है। यह कदम न केवल युवाओं तक पहुँच बनाने का है, बल्कि उन्हें उच्च प्रदर्शन, मानसिक मजबूती और आत्म-विश्वास की प्रेरणा देने का भी है।