केजरीवाल ने पुण्यतिथि पर रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

केजरीवाल ने आज एक्स पोस्ट में लिखा है कि रतन टाटा के जिम्मेदार नेतृत्व, नवाचार और सहयोग की भावना ने भारत के विकास पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके जीवन मूल्यों, विशेष रूप से ईमानदारी और बेहतर भविष्य के प्रति समर्पण ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

केजरीवाल ने रतन टाटा को भारत का ‘अनमोल रत्न’ बताते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि टाटा समूह को वैश्विक मंच पर ले जाने के साथ-साथ रतन टाटा ने सामाजिक कार्यों और परोपकार के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व ने भारतीय उद्योग जगत को नई दिशा दी।

———–