केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परिवार संग राम लला के दर्शन किए

Spread the love

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर परिवार संग उत्तर प्रदेश में श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंची हैं। गुरुवार काे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने केंद्रीय मंत्री सीतारमण और उनके साथ आए परिजनाें काे मन्दिर परिसर का भ्रमण कराया और विभिन्न जानकारी भी दी। केंद्रीय मंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी उपस्थित रहे।