कांग्रेस में जिला अध्यक्ष बनाने के लिए फैसले दिल्ली में लिए जा रहे हैं : भाजपा प्रवक्ता ठाकुर

Spread the love

कांग्रेस हाईकमान को कभी भी आदिवासी नेतृत्व पर भरोसा नहीं रहा है, शायद इसीलिए बैज को फ्री हैंड नहीं दिया गया और दिल्ली से ऑब्जर्वर भेजे जा रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि, पिछले 2014 से कांग्रेस धीरे-धीरे देश के कुछ राज्यों तक ही सिमटकर रह गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर कहा कि, प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी यहाँ के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट नहीं कर पा रहे हैं। पायलट के तमाम ‘पायलट प्रोजेक्ट’ छत्तीसगढ़ में जिस तरह एक-एक करके फेल हो रहे हैं, उससे यह साफ हो रहा है कि कांग्रेस नेतृत्वविहीन हो चली है और हर मौके पर यह पोल खुलती जा रही है। ठाकुर ने कहा कि लगातार दौरे पर दौरे करके भी पायलट एक तो अपने ही सामने बैठकों में नेताओं और कार्यकर्ताओं के आपसी संघर्ष को देखने के लिए विवश हैं और प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी तक की घोषणा तक नहीं करा पाए हैं।