1.152 किलो गांजा के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

Spread the love

जानकारी के अनुसार, चक्रधरनगर पुलिस द्वारा इंदिरा विहार रोड स्थित विजयपुर तालाब के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की वैगनआर कार क्रमांक सीजी 13 एएम 5411 में दो व्यक्ति गांजा लेकर घरघोड़ा की ओर से रायगढ़ आ रहे हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम एवं साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें परचून के सामान — बिस्कुट, चॉकलेट आदि के बीच छिपाकर एक कार्टून में खाकी रंग के पैकेट में गांजा रखा गया था।

वाहन में सवार आशीष राठौर (37 वर्ष) निवासी विनोबानगर थाना चक्रधरनगर एवं लतीफ खान (42 वर्ष) निवासी संगी कॉलोनी सर्किट हाउस रोड थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ से पूछताछ में उन्होंने ग्राम औराईमुडा, घरघोड़ा के कमल बेहरा (49 वर्ष) से गांजा खरीदकर बिक्री के लिए लाने की बात कबूल की। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में गांजा का वजन कराया, जो 1.152 किलोग्राम पाया गया। आरोपिताें से बरामद गांजा, वैगनआर कार (क्रमांक सीजी 13 एम5411) जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये है, जब्त की गई जिसके बाद एक टीम आरोपित कमल बेहरा की गिरफ्तारी के लिए घरघोड़ा में दबिश दी गई । आरोपित कमल बेहरा ने अपराध स्वीकार किया और आरोपिताें को गांजा बिक्री करने पर मिले 2000 रूपये बरामद कराया । तीनों आरोपिताें को विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 442/2025 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर के सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी, आरक्षक राजेश सिदार, अभय यादव, नंद किशोर भगत तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, विक्रम सिंह, सुरेश सिदार, रविन्द्र गुप्ता, प्रताप बेहरा और धनंजय कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी पर सतत निगरानी रखकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत यह संयुक्त कार्रवाई एक प्रभावी कदम साबित हुई है ।

गिरफ्तार आरोपिताें में आशीष राठौर (37 वर्ष) निवासी विनोबानगर थाना चक्रधरनगर, लतीफ खान (42 वर्ष) निवासी संगी कॉलोनी सर्किट हाउस रोड थाना सिटी कोतवाली रायगढ़, कमल बेहरा (49 वर्ष) निवासी ग्राम औराईमुडा, घरघोड़ा शामिल हैं।