अंबिकापुर : सरगुजा सेंट्रल जेल में उम्रकैद का सजा काट रहा कैदी मेडिकल कॉलेज से फरार, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप

Spread the love

मिली जानकार अनुसार, सरगुजा सेंट्रल जेल में सजा काट रहे मुकेश कांत बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का निवासी है। उसपर हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा हुई है। सजा के बाद उसे अंबिकापुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। यहां मुकेश लंबे समय से बंद था। तभी बीते शनिवार को वह बीमार हो गया। जिसके बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जेल वार्ड में किया जा रहा था।

कैदी मुकेश कांत सुरक्षाकर्मियों बाथरूम जाने के बहाने चकमा देकर फरार हो गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो सुरक्षाकर्मियों ने उसकी खोजेबीन शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद इसकी सूचना जेल प्रबंधन को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सुरक्षाकर्मियों के साथ आसपास खोजबीन की लेकिन वहां भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। घटना के बाद पुलिस और जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

अंबिकापुर सीएसपी राहुल बंसल ने बताया कि, बंदी मुकेश कांत हॉस्पिटल में भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। जिस समय वह भागा हॉस्पिटल में ओपीडी का समय था। लोगों की भीड़ थी। भीड़ की आड़ में ही वह भागने में सफल रहा। आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को बंदी के फरार होने की सूचना दे दी गई है। फरार बंदी की खोजबीन की जा रही है।