पालमपुर अस्पताल में शिक्षा मंत्री ने किया एनेस्थिसिया वर्कस्टेशन और ऑडियोलॉजी युनिट का शुभारंभ

Spread the love

एनेस्थिसिया वर्कस्टेशन युनिट की लागत 15.96 लाख और ऑडियोलॉजी युनिट की लागत 13.30 लाख है। कुल मिलाकर उक्त समाजसेवी परिवार ने अस्पताल के लिए 29.26 लाख रुपए की लागत की युनिट दान की। इन युनिट की स्थापना के कारण अब मरीजों को संबंधित सेवाएं अस्पताल में ही मिलेंगे। मंत्री रोहित ठाकुर और विधायक आशीष बुटेल ने समाज सेवी तिलक राज सूद और उनके परिवार का इस कार्य के लिए आभार जताया। इस मौके पर अस्पताल के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।