भगवान परशुराम का जीवन ज्ञान, साहस और मर्यादा का अद्भुत संगम : रेखा गुप्ता

Spread the love

इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के समाज कल्याा मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह, हरियाणा सरकार के मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक पूनम भारद्वाज उपस्थित रही।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज के प्रतिनिधियों को भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने समाज की एकजुटता को उसकी सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि संगठित समाज ही वास्तविक प्रगति कर सकता है। मुख्यमंत्री कहा, “ब्राह्मण समाज केवल शास्त्रों के उपासक नहीं बल्कि शस्त्र के भी रक्षक रहे हैं, जिन्होंने धर्म, शिक्षा और सद्भावना की लौ को जलाए रखा है।”

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के विकास की दिशा में सभी वर्गों से सहयोग की अपील की और कहा कि अब समय आ गया है कि दिल्ली अपने विकास की गति तेज करे और विकसित राजधानी के रूप में उदाहरण बने। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि हर वर्ग के लोगों को समान अवसर मिले और सभी समुदायों के योगदान को सम्मान के साथ स्वीकार किया जाए।