पीवीएल 2025: मेजबान हैदराबाद ब्लैक हॉक्स ने गत चैंपियन कालीकट हीरोज पर दर्ज की बड़ी जीत

Spread the love

मैच की शुरुआत कालीकट के पक्ष में रही। विकास मान की बेहतरीन ब्लॉकिंग और अशोक बिश्नोई की आक्रामक रणनीति से ब्लैक हॉक्स शुरुआती दबाव में आ गए। लेकिन साहिल कुमार ने शानदार अटैक से हैदराबाद को वापसी कराई। कालीकट के पहले टच में कमी और लगातार त्रुटियों ने उनकी लय तोड़ी, जबकि शमीम और अशोक की कोशिशों के बावजूद पाउलो का अनुशासित खेल और विटोर युडी यामामोटो के क्रॉस अटैक ने हॉक्स को बढ़त दिलाई।

बिश्नोई के सुपर सर्व ने दर्शकों को रोमांचित किया, लेकिन नियास और 2023 के एमवीपी गुरु प्रशांत की जोड़ी ने हैदराबाद को मजबूती दी। निर्णायक पलों में कालीकट ने सुपर सर्व से अंक जुटाए, मगर नियास ने फिर से विपक्षी डिफेंस में गैप निकालकर टीम को जीत दिलाई।

इस शानदार जीत के साथ हैदराबाद ब्लैक हॉक्स ने टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत की और गत चैंपियन कालीकट हीरोज़ को करारा झटका दिया।