संघ के शताब्दी वर्ष पर गडकरी ने स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना की

Spread the love

गडकरी ने बुधवार को एक्स पोस्ट में कहा कि राष्ट्र प्रथम के संकल्प को जीवन का उद्देश्य बनाकर मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विगत 100 वर्षों में राष्ट्रनिर्माण में अहम योगदान दिया है। इस 100 वर्षों के काल में स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए समर्पण की भावना से लाखों स्वयंसेवकों को त्याग और समर्पण की राह दिखाने का कार्य हुआ है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जारी विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्के का उल्लेख करते हुए समस्त स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं भी दीं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय के कार्यक्रम में एक विशेष रूप से डिजाइन किया गया डाक टिकट और 100 रुपये मूल्य का स्मारक सिक्का जारी किया।