शिमला में 12 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, एफआईआर

Spread the love

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार शाम की है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी बताया कि उनकी 12 साल की बेटी अपनी सहेलियों के साथ अपना फोन देख रही थी। इसी दौरान वीरेंद्र नामक एक व्यक्ति ने तीनों बच्चियों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करना और अश्लील इशारे करना शुरू कर दिया।

​शिकायत के मुताबिक आरोपी वीरेंद्र ने उनकी बेटी को गलत तरीके से छुआ और उसका फोन छीनने की कोशिश की। बच्ची ने तुरंत इसका विरोध किया, जिसके बाद तीनों लड़कियाँ पास की एक दुकान पर अपनी माँ (शिकायतकर्ता ) के पास आईं और उन्हें पूरी घटना के बारे में बताया।

​बच्चियों के पीछे-पीछे आरोपी वीरेंद्र भी शिकायतकर्ता की दुकान पर आ गया। वहाँ उसने शिकायतकर्ता और उनकी बेटी को गालियाँ देना शुरू कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

​पीड़िता की माँ की शिकायत पर संजौली थाना में बीएनएस की धारा 75, 79, 352, 351(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। संजौली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।​