एसआईटी प्रमुख ने साफ कहा कि खालिद की बहन से मांगे गए शैक्षिक प्रमाणपत्र अब तक टीम को नहीं सौंपे गए हैं, इसलिए आगे भी पूछताछ होगी। देर रात चली इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इस दौरान पुलिस ने मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जिससे की जांच में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। बता दें कि बीते रोज सुबह के समय भी एसआईटी की टीम और स्थानीय पुलिस ने खालिद के घर पहुंचकर पूछताछ की थी। करीब दो घंटे तक पूछताछ करने के बाद टीम वापस चली गयी थी।
देर रात फिर खालिद के घर पहुंची एसआईटी की टीम, तीन घंटे से ज्यादा चली पूछताछ
