प्रधानाचार्य ने छात्राओं पर की अश्लील टिप्पणी, हंगामा

Spread the love

विद्यालय गेट पर हंगामा कर रही छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में परीक्षा चल रही है।

वहीं विद्यालय में परीक्षा के दौरान बैठने के लिए बेंच वगैरह नही होने पर छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से परीक्षा के समय बैठने के लिए बेंच टेबल की मांग की, ताकि वह परीक्षा दे सके। लेकिन विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्राओं को अश्लील तरीके से उन्हें अपनी गोदी में बैठाने की बात कही।

अपने ही विद्यालय के प्रधानचार्य की ओर से छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने से नाराज विद्यालय की छात्राएं विद्यालय के मुख्य द्वार पर बैठ कर जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग से विद्यालय के प्रधानचार्य के निलंबन की मांग करने लगे।

इसके बाद मौके पर छात्राओं के परिजन भी पहुंच गए और छात्राओं के साथ हंगामा करने लगे। माहौल बिगड़ता देख गोविंदपुर थाना सूचना पाकर मौके पर पहुंची और छात्राओं एवं उनके परिजनों को शांत कराया। साथ ही मामले की जांच के बाद प्रधानाचार्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं इस संबंध में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मामले की जानकारी नही होने की बात कही।