ग्राइंडर एप पर दोस्ती कर लूटपाट करने वाला एक आराेपित गिरफ्तार

Spread the love

थाना फेस 3 के प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि ग्रेटर नोएडा निवासी प्रवीण कुमार गुप्ता ने 24 सितंबर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आदित्य, विक्की और किशोर ने ग्राइंडर एप पर उससे दोस्ती की। पीड़ित के अनुसार इन्होंने उसे मिलने के लिए सेक्टर 121 में बुलाया। वहां पर आराेपिताें ने उसे मारा पीटा और उसकी स्कूटी व मोबाइल लूट लिया। इस मामले में पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर आराेपित आदित्य पुत्र सत्येंद्र निवासी पप्पू कॉलोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने लूट की स्कूटी तथा मोबाइल बरामद किया है।थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आराेपित विक्की और किशोर की पुलिस तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित से पता चला है कि समलैंगिक संबंध बनाने के इच्छुक लोगों को ये लोग ग्राइंडर एप के माध्यम से संपर्क कर अपने जाल में फंसाते हैं। उन्हें मिलने के लिए अपने पास बुलाते हैं। उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद ये लोग पैसों की मांग करते हैं। पैसे न देने पर ये लोग उसके साथ मारपीट कर लूटपाट कर लेते हैं।