सरकारी कॉलेज धर्मशाला की पुरातन छात्र संघ (ओएसए) ने मनाया रेड रिबन दिवस
पुरातन छात्र संघ (ओएसए) ने सरकारी कॉलेज धर्मशाला तथा जोनल अस्पताल के सहयोग से प्रयास भवन, सरकारी कॉलेज धर्मशाला परिसर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर में कुल 98 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें 40 महिलाएं तथा 58 पुरुष शामिल रहे।
