नेपाल के वित्तमंत्री से मुलाकात कर भारतीय राजदूत ने दिया समग्र विकास के सहयोग का आश्वासन

Spread the love

भारतीय राजदूत ने वित्त मंत्री खनाल को बधाई देते हुए आने वाले दिनों में भारत के निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। वित्त मंत्री ने नेपाल के पुनर्निर्माण कार्य में भारत के सहयोग की अपेक्षा की और नेपाल के अन्य क्षेत्र में चल रहे सहयोग की निरंतरता का अनुरोध किया।

जवाब में भारतीय राजदूत ने दोनों देशों के प्रधानमंत्री के बीच हुए टेलीफोन संवाद के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री के तरफ से नेपाल के पुनर्निर्माण में भारत का हरसंभव सहयोग देने के आश्वासन को स्मरण कराया। राजदूत श्रीवास्तव ने कहा कि भारत हर परिस्थिति में नेपाल को अपना सहयोग निरंतर जारी रहेगा।

इस मुलाकात के दौरान नेपाल में भारत के सहयोग से चल रही सभी बड़ी परियोजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा भी की गई। इसके अलावा भारत के तरफ से जिन नई परियोजनाओं में सहयोग के लिए समझौता या समझदारी हुआ है उसको लेकर भी चर्चा होने की जानकारी वित्त मंत्री खनाल के तरफ से दी गई है।