क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार को इंदौर-धार, इंदौर -उज्जैन रूट की बसों की चेकिंग की गई। स्कूल बसों, यात्री बसों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर 12 से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही बिना परमिट संचालित एक बस को जब्त किया गया। साथ ही 05 पिकअप वाहनों को भी दस्तावेज के अभाव में जब्त किया। अन्य वाहनों पर 14 लाख रुपये से अधिक का मध्यप्रदेश मोटरयान कर बकाया था, जिसे मोके पर ही जमा करवाया गया। इस दौरान वाहनों से 81 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
इंदौरः यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों से 14 लाख से अधिक वसूले
