उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में जुटी भीड़

Spread the love

अपने सरकारी आवास पर अधिष्ठात्री माँ शैलपुत्री की पूजा की।

हरिद्वार जिले में चंडी, मनसा देवी, रुद्रप्रयाग में कालीमठ, पौड़ी में धारी देवी व भुवनेश्वरी, चमोली में नंदा देवी समेत अन्य मंदिरों में भी नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी की अराधना के लिए पहुंचे। खबर लिखे जाने तक श्रद्धालुओं का तांता लगा था। राज्य के विभिन्न मंदिरों में आज से शुरू होने वाले मेलों के दृष्टिगत विशेष सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ शासकीय आवास पर माँ आदिशक्ति भगवती की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिष्ठात्री माँ शैलपुत्री से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।