दुर्गा पूजा व त्यौहारों में सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

Spread the love

शहर व गांवों में आज से मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजित होगी। दुर्गाेत्सव की धूम शुरू हो जाएगी, इस बीच सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। रक्षित केंद्र से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्र, अंबेडकर चौक, रत्ना बांधा, मकई चौक, सिहावा चौक, बस स्टैंड, अर्जुनी मोड़ से होते हुए नहरनाका चौक एवं विंध्यवासिनी मंदिर परिसर तक हुआ। मार्ग में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पैदल मार्च कर नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस एवं जिला प्रशासन ने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी कि अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, शराबखोरी एवं किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी, रैंडम चेकिंग, गश्ती दल की तैनाती तथा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।