जानकारी के अनुसार हादसा किंदरई थाना क्षेत्र में छिंदवाहा ग्राम के पास रविवार सुबह 10 बजे हुआ। बरगांव ग्राम से नर्मदा नदी में स्नान के लिए जा रहे 12 यात्रियों से भरा ऑटो छिंदवाहा घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में सभी 12 यात्री घायल हो गए। घायलों में लकेश बट्टी (32), सुशील उइके (32), प्रीति उइके (55), सुनीता ककोडिया (40), लाइची बाई (34), शिवकुमार उइके (40), शेर सिंह ककोडिया (45), देवी लाल धुर्वे (35), संदीप ककोडिया (4), रामकुमार ककोडिया (28), रामप्रकाश ककोडिया (24) और हुलिया बाई (44) शामिल हैं। किंदरई थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दुर्घटनास्थल पर आमतौर पर लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। पुलिस लगातार लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील कर र ही है।
सिवनी: नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, 12 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर
