मत्स्यगंधा झील वैश्विक पर्यटन स्थल बनाने का कार्य 98 करोड़ की राशि से प्रारंभ

Spread the love

एजेंसी अपनी तकनीकी टीम के साथ मत्स्यगंधा झील के निकट होटल कोसी बिहार के निकट भवन निर्माण के लिए गड्डे की खुदाई की जा रही है।साथ ही छड, गिट्टी, बालू सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों का लगातार स्टॉक किया जा रहा है। कार्य स्थल पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि झील के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण की अवधि एक वर्ष निर्धारित की गयी है।इसके लिए झील के आसपास के क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाना,विद्युत पोलों का पुनर्स्थापन एवं झील की प्राकृतिक छवि को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है।योजना के तहत झील के लगभग चार सौ मीटर घाट को विकसित किया जाएगा। इस विकास कार्य में घाट का निर्माण, बैठने की व्यवस्था, साज-सज्जा, रौशनी की आधुनिक व्यवस्था,सुरक्षा एवं स्वच्छता जैसे सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा।यह घाट ना केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा बल्कि आमजनों के लिए एक आकर्षक व मनोरम स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

झील के सौंदर्यीकरण के तहत यहां ग्लास ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।जो सैलानियों एवं स्थानीय लोगों के लिए एक खास आकर्षण होगा।यह ब्रिज झील के ऊपर निर्मित होगा।जिससे झील की खूबसूरती को नजदीक से देखा जा सकेगा। इसके अलावा, मल्टीकलर फाउंटेन भी लगाए जाएंगे। जो विशेषकर शाम के समय झील की सुंदरता में चार चांद लगायेगा।