महुआ माजी ने किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास

Spread the love

इस अवसर पर महुआ माजी ने कहा कि क्षेत्रीय विकास और जनता की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और स्थानीय नागरिकों की सुविधा और सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ही इस सामुदायिक भवन का शि‍लान्यास किया गया है।

उन्‍होंने कहा कि आगे भी रांची नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जाएगा। मौके पर स्थाानीय लोगों ने सांसद महुआ माजी का आभार जताया। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामुदायिक भवन निर्माण का स्वागत करते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को बैठक, सामाजिक आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक सुदृढ़ मंच मिलेगा। यह भवन क्षेत्र की सामाजिक एकता और सहयोग का केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर विक्की लोहारा, कुसुम, अक्का, सांसद प्रतिनिधि सोमवित माजी सहित वार्ड 18 के कई लोग मौजूद थे।