नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी ने किया गंगा पूजन

Spread the love

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने जिला भाजपा हरिद्वार की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सभी पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति को लेकर लोगों के बीच जाएंगे और भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े सभी वर्गों का विकास कर रही है।

इस अवसर पर गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी पर मां गंगा का आशीर्वाद बना रहे और उनका भविष्य उज्जवल हो ऐसी मां गंगा से कामना करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त कार्यकारिणी ईमानदारी और मेहनत से अपना काम करेगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, दीपेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, संजीव चौधरी, जिला मंत्री रितु ठाकुर, पारुल चौहान, विनीत जोली, भूप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुशवाह, जिला कार्यालय मंत्री नकली राम सैनी ,जिला मीडिया संयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान, जिला आईंटी संयोजक उमेश पाठक, जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोज शर्मा, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक शिवम त्यागी, अरविंद चौधरी चन्द किरण आदि उपस्थित रहे।