विधायक उमेश को फंसाने का किया जा रहा प्रयास : पदम

Spread the love

दिल्ली हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पद्म प्रकाश शर्मा ने कहा कि बीते चार दिन पूर्व लक्सर और बालावाली गांव के बीच स्थित एक टेंपो की टक्कर से गाय की मृत्यु हो गई थी। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने वहां हंगामा करते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ की और पथराव आदि भी किया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे विधायक उमेश कुमार ने लोगों को शांत किया और अपनी जान की परवाह न करते हुए पथराव और लाठी डंडों के बीच जाकर लोगों को समझाया कि वह किसी प्रकार की अशांति न पैदा करें।

शर्मा ने कहा कि गाड़ी में भरे मांस का सैंपल भी विधायक ने स्वयं मौके पर खड़े होकर भरवाया। शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उपद्रव फैलाने की नीयत से गाड़ी में आग लगाई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो कि अपने आपको हिन्दू संगठन से जुड़ा हुआ बताते हैं वह विधायक को बदनाम करना चाहते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि विधायक के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है मामले में प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कारवाई की जाए।