सीएसए में कृषि तकनीकी सूचना केंद्र (एटिक ) पर होगा किसानों की समस्याओं का समाधान: डॉ. आर के यादव

Spread the love

निदेशक प्रसार डॉक्टर आरके यादव ने बताया कि एटिक पर नियमित रूप से दो कृषि विशेषज्ञों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा चुकी है। जिससे विश्वविद्यालय में दूर दराज से आने वाले किसान भाइयों की समस्याओं का समाधान हो रहा है।

डॉ यादव ने बताया कि केंद्र पर कृषि संबंधी जानकारी के साथ-साथ कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित बीज, रोपण सामग्री, पोषक तत्व प्रबंधन, जैव उर्वरक,जैव कीटनाशक, मूल्य संवर्धित उत्पाद और अन्य कृषि तकनीकियों के उत्पाद एकल खिड़की वितरण प्रणाली प्रदान करता है इसके अतिरिक्त किसानों को कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, वानिकी एवं अन्य कृषि संबंधी विषयों पर नि:शुल्क तकनीकी परामर्श सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।