सूरजपुर : रूफटॉप सोलर से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य

Spread the love

रविन्द्र सिंह ने कहा, यह योजना न केवल आर्थिक रूप से राहत देती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी हमारी भागीदारी सुनिश्चित करती है। अब हम हरित ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं, जिससे प्रदूषण भी कम हो रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे भी इस योजना से जुड़ें और बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने बताया कि पंजीयन की प्रक्रिया सरल है। पीएम सूर्यघर मोबाइल ऐप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है।

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना अब आम जनता के लिए बिजली आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त और क्रांतिकारी पहल बनती जा रही है।